टोंक: टोंक में पति ने की दर्दनाक आत्महत्या, पत्नी बच्चों के साथ ग्वालियर गई, बताया जा रहा है डिप्रेशन का असर
पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि बहीर इलाके में मोहम्मद आजम ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार आजम की शादी दस साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय से पत्नी से अनबन चल रही थी, जिसके बाद वह बच्चों के साथ ग्वालियर रिश्तेदारी चली गई। इसके बाद से युवक डिप्रेशन में था। पु