सागर नगर: सागर शहर में घर के बाहर कचड़े फेंकने वालों पर सीसीटीवी से रखी जा रही नजर, ई चालान हुए शुरू,निगम आयुक्त का नवाचार
सागर शहर में घर के बाहर कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। जो लोग अपने घर और दुकान का कचरा मौका मिलते ही सड़क पर डाल देते उनके खिलाफ ई चालान की कार्यवाही अब शुरू कर दी गई है।पहले दिन कटरा क्षेत्र के 10 दुकानदारों पर ई चालान किए गए इनमें से पांच के खिलाफ 500- 500 तो 5 के खिलाफ 1-1हज़ार के चालान का काटे गए है।