तरारी: कुरमुरी-तरारी नहर पथ पर गाजोड़ीह चचरी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में बहन की शादी की खरीदारी कर लौट रहा भाई हुआ जख्मी
तरारी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी-तरारी नहर पथ पर गाजोड़ीह चचरी पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।