गिर्वा: मादड़ी रोड पर तेज रफ्तार ऑडी कार नाले में गिरी, राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला
Girwa, Udaipur | Feb 13, 2025 मादड़ी रोड पर तेज रफ्तार ऑडी कार नाले में जा गिरी।दरअसल गुरुवार दोपहर को ठोकर चौराहे से आगे मादड़ी वाली रोड पर ईदगाह के पास एक तेज रफ्तार ऑडी कार नाले में जा गिरी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटे आई है। वही पुलिस ने कार मालिक को सूचना कर दी है और कार को नाले से निकालने में जुट गई है।