हुलासगंज: हुलासगंज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
हुलासगंज हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार ने की। विभिन्न वर्गों में बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खुशबू कुमारी, बॉबी कुमार, रॉकी कुमार सहित कई खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।