आंवला: आंवला के अलीगंज में दीवार गिरने से दो मासूम चचेरे भाई-बहन की मलबे में दबकर हुई दर्दनाक मौत
आंवला तहसील अंतर्गत अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कैनी इंचौर झूनानगर में गुरुवार सुबह आठ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक पक्की दीवार अचानक गिर जाने से मलबे में दबकर दो मासूम चचेरे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।