सिराथू: नाबालिक से छेड़खानी मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने दारानगर आरपी डिग्री कॉलेज और पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर के आरपी डिग्री कालेज और पावर हाउस के पास से पुलिस ने मंगलवार शाम एक फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस अपने साथ थाने लाई है।लिखापढ़ी करते हुए पुलिस ने माननीय न्यायालय आरोपी का चालान कर दिया है।