सिराथू: केसारी मोड़ पर सड़क पार करते समय अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की हुई मौत
सैनी थाना क्षेत्र के केसारी मोड पर सोमवार शाम एक अज्ञात पिकअप वाहन ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दिया। टक्कर से बुजुर्ग जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। इलाज के लिए कशिया के नवज्योति अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टर ने इलाज के दौरान घोषित कर दिया।चरवा थाना इलाके के रहने वाले श्री लाल पुत्र सुकरू के रूप में मृतक की पहचान हुई है।परिजनों को सूचना दे दी गई है।