जलडेगा: टोनिया गांव की बीमार खतिरन को मिली मुख्यमंत्री सहायता से 75 हजार रुपए की मदद, विधायक ने सौंपा चेक
जलडेगा के टाटी पंचायत के टोनिया गांव निवासी खतिरन कण्डुलना को इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली,परिजनों के अनुसार इलाज में काफी राशि खर्च होने से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इसको लेकर उन्होंने कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी से मदद की गुहार लगाई थी। विधायक के प्रयास से मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा,