🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨
🔴 ग्राम सभा रूपऊ के मर्दनखेड़ा में हंस कुमारी मैया के मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन, सेवा में जुटे ग्रामवासी
उन्नाव। जनपद उन्नाव की ग्राम सभा रूपऊ के मर्दनखेड़ा में राजेश पाल के द्वारा हंस कुमारी मैया के मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
भंडारे के दौरान ग्रामवासी एकजुट होकर सेवा करते नजर आए। माताओं-बहनों से लेकर छोटे-छोटे बच्चों तक ने बढ़-चढ़कर सेवा में सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करने में सहयोग किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।
ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाते हैं। हंस कुमारी मैया के मंदिर में आयोजित इस भव्य भंडारे ने सेवा और समर्पण का सुंदर संदेश दिया।
🙏 जय माता दी! 🙏
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव ल
Unnao, Unnao | Oct 12, 2026