शाजापुर: जिले में धार्मिक भावना भड़काने का मामला आया सामने, एक युवक ने अपने समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट
शाजापुर में धार्मिक भावना भड़काने वाला मामला सामने आया है। एक ही समुदाय के एक युवक ने अपने ही समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। पोस्ट के रविवार रात बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।