बहराइच: बहराइच में सेतु निगम के MD ने बाईपास रेल ओवरब्रिज व सम्पार-40ए का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर
बहराइच। राज्य सेतु निगम लि. के प्रबन्ध निदेशक ने जनपद बहराइच पहुंचकर सेतु निगम की चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रेल उपरिगामी सेतु का निरीक्षण किया।