हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की सख्ती, स्टंट कर रही बाइक्स सहित 16 वाहन किए गए सीज
जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस थाना हनुमानगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा सड़कों पर स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 16 वाहनों को सीज किया गया।