गोरखपुर: देश भर में सबसे जहरीले हुई गोरखपुर की हवा, 500 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स,
नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट पर शनिवार का दिन गोरखपुर के लिए सबसे ज्यादा जहरीला रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 तक पहुंच गया। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पॉल्यूशन अधिकारियों की माने तो निम्न हवा के दबाव के कारण धूल की परत वातावरण में जम गई थी। नगर निगम स्थिति से निपटने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर से शहर में छिड़काव कर रहा है।