धौलपुर: गांव को पूर्व पंचायत में यथावत रखने की मांग, विरोध प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
हाल ही में नवसृजित हुई ग्राम पंचायत तोर दानियाल में मुस्तफाबाद को शामिल किए जाने पर शनिवार को ग्रामीण विरोध करते हुए हड़ताल पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पूर्व की ग्राम पंचायत दूबरा जो कि उनके गांव से पास है और मतदान केंद्र भी पास ही पड़ता है। जबकि नवसृजित ग्राम पंचायत तोर दानियाल उनके गांव से दूर है। लेकिन राजनीतिक द्वेषता के कारण उनके गांव को दू