सगड़ी: कंधरापुर थाना की पुलिस टीम ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sagri, Azamgarh | Apr 23, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया व मय हमराह फोर्स ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी अविनाश यादव पुत्र जयसिंह यादव को सेहदा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।