विदिशा नगर: ढाई हजार रुपये में बैंक खाते लेकर दुर उपयोग का आरोप, दो युवकों ने एसपी से लगाई गुहार
पीतल मिल क्षेत्र के दो युवकों ने बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की कि परिचित विनय माथुर और निखिल माथुर ने किसी काम का बहाना बनाकर उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड लेकर बदले में करीब ढाई हजार रुपये दिए। अब खाते वापस नहीं किए जा रहे हैं। फरियादियों का आरोप है कि खाते मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।