मुंगेर: सुंदरपुर गांव में कोबरा के डसने से इंटर पास छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Munger, Munger | Jul 7, 2026 मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में सोमवार देर रात जहरीले कोबरा सांप के डसने से 17 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण आयुष अपने कमरे में फर्श पर सो रहा था, जबकि उसकी मां बगल में पलंग पर थीं। रात करीब 1:30 बजे एक