मुरैना नगर: कलुआपुरा: नाबालिग से गैंगरेप की कोशिश, मेडिकल के बाद खुला राज, चार दोस्तों पर FIR दर्ज
मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के कलुआपुरा गांव में 15 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप की कोशिश का मामला सामने आया है।आधी रात टॉयलेट के लिए बाहर निकली किशोरी को चार युवक खेत में ले गए।ताऊ के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चारों पर FIR दर्ज की। पीड़िता का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया।परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी एक माह पहले भी दुष्कर्म कर चुका है।