जबलपुर: स्वास्थ्य विभाग ने एप्पल और कोठारी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किया, अनियमितताएं मिलीं
जबलपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मदन महल और गेट नं 4 के पास संचालित हो रहे एप्पल हॉस्पिटल और कोठारी हॉस्पिटल के पंजीयन को सोमवार सूबह 9 बजे निरस्त करते हुए कार्रवाई की है।जहा दोनो हॉस्पिटल के द्वारा वर्तमान में किसी प्रकार के मरीज भर्ती नही किये जा सकेंगे।दरसल दोनो अस्पतालों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के नॉर्म्स का पालन नही किया जा रहा था।