जबलपुर: जबलपुर में पीएम आवास योजना की राशि के लिए सचिव ने महिला से 5000 रुपये की रिश्वत मांगी, पीड़िता ने कलेक्टर से गुहार लगाई
ग्राम हरदुआ से सोमवार सुबह 9 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचकर सपना पटेल ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देते हुए बताया की उसने पीएम आवास योजना का आवेदन भरा था।वही लिस्ट में उसका दो दो बार नाम आने के बावजूद भी सचिव उन्हें राशि जारी नही कर रहा है।जब सचिव से बात की गई तो वह 5 हजार रु की रिश्वत की मांग कर रहा है।वही पीड़ित महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।