जबलपुर: जबलपुर के नर्मदा कालोनी में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान हुई मौत
नर्मदा कालोनी मे बीती सुबह टहलने के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए कमल चक्रवती की इलाज के दोरान मेडिकल कॉलेज में रविवार सोमवार की मध्यरात्रि 1 बजे के करीब मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग विवेचना में लिया।पुलिस ने बताया की कमल चक्रवती घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे।इस दौरान पीछे से तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मारदी।