जहाज़पुर: अमरवासी में समरा माता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी
हनुमान नगर क्षेत्र के अमरवासी गांव में समरा माता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। पंच दिवसीय यज्ञ एवं सप्तदिवसीय कार्यक्रम बारह गांवों के सहयोग से चल रहा है। आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे को गणपति पूजन, मंडल व मंडप पूजन के साथ हवन एवं यज्ञ आहुतियां दी गईं तथा विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।