ग्वालियर गिर्द: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने शव के साथ किया चक्का जाम
पलक नामक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए उपनगर सिविल अस्पताल के सामने चक्का जाम कर दिया। मंगलवार दोपहर 1 बजे किए गए चक्का जाम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, बड़ी मुश्किल से पलक के परिजनों ने चक्काजाम हटाया।