शाहजहांपुर: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही के चलते 9 जन सेवा केंद्रों पर गिरी गाज, आईडी सस्पेंड
शाहजहाँपुर। जनपद में 'फार्मर रजिस्ट्री' के कार्य में रुचि न लेने वाले जन सेवा केंद्र (CSC) संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही मिलने पर तत्काल प्रभाव से 9 केंद्रों की आईडी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य 30 अप्रैल 2026 तक पूरा