हरदोई: शराब के नशे में युवक की छत से गिरने से हुई मौत, पिता बोले- नशे का आदी था, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया
Hardoi, Hardoi | Jun 25, 2026 लोनार कस्बे के बावन में ग्राम मुजाहिदपुर निवासी अनुज की 22 जून को छत से गिरने से मौत हो गयी। मृतक के पिता कालिका ने बताया कि उनका पुत्र नशे का आदी था। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि अनुज कस्बा बावन में विपुल मिश्रा की दुकान “मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक्स” पर कार्य करता था तथा रात के वक्त दुकान के बाहर ही सोता था।