बीकानेर: मासूम की मौत के बाद लोगों में आक्रोश, कोटगेट पर चाइनीज मांझा जलाकर किया विरोध
बीकानेर शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर शनिवार शाम सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति और वंदेमातरम मंच के संयुक्त तत्वावधान में जानलेवा चाइनीज मांझे का दहन किया गया। यह कदम हाल ही में मांझे की चपेट में आकर आठ वर्षीय मासूम विराट की मौत के विरोध में उठाया गया। उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में विभिन्न