बदनावर: बदनावर में बैजनाथ महादेव की पांचवी शंकर सवारी निकली,2 सितंबर को झांकी व अखाड़ों के साथ निकलेगी,अंतिम शाही सवारी।
Badnawar, Dhar | Aug 19, 2024 सावन के अंतिम एवं पांचवे सोमवार पर आज शाम को यहां प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर में भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। वही शाम को शंकर सवारी निकली। रक्षाबंधन के अवसर पर बैजनाथ महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग का काशी के कोतवाल के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया।शंकर सवारी निकालकर,महाआरती आयोजित की गई।