पलारी: पलारी क्षेत्र में बढ़ती शराब दुकानों पर उठे सवाल, शिक्षा और सामाजिक माहौल पर पड़ रहा असर
पलारी क्षेत्र में इन दिनों हर 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में नई शराब दुकानों के खुलने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। वही पलारी,रोहासी,संडी क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की बात करती है, वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों की संख्या में लगातार इजाफा कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार