ठठिया : बुधवार शाम करीब 6 बजे जोन के डीआईजी हरिश चन्दर ने ठठिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को गहनता से देखा और शस्त्रागार में रखे शस्त्रों को मौजूद दरोगा और सिपाहियों से चलवाकर जांचा। इसके बाद डीआईजी ने महिला बैरक, भोजनालय और मालखाने का निरीक्षण किया और मालखाने की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।