दिनांक 09/07/2026 की रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रावतपुर क्षेत्र में एक महिला को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए तथा महिला को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।
डॉक्टरों के अनुसार महिला को किसी प्रकार की गोली लगने अथवा अन्य गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से भी गोली चलने के कोई साक्ष्य, जैसे खोखा आदि, बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में गोली चलने की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है।
प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद की जानकारी सामने आई है।प्रकरण में जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए है उनकी तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के वास्तविक तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.
बाइट-पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।
@Uppolice
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 9, 2026