काको: पाली थाने की पुलिस ने लतनपट्टी गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आगे की कार्यवाही है जारी
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में झूमते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि गश्ती के क्रम में लतनपट्टी गांव निबासी सहेंद्र यादव को नशे की हालत में हंगामा मचाते गिरफ्तार किया गया। जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।