सिकंदरा: सिकंदरा झींझक मार्ग पर जैतापुर के पास बाइक सवार युवकों पर फायरिंग, तीन गंभीर घायल; मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पह