मेरठ: मेरठ एसएसपी दफ्तर पर महिलाओं ने किया हंगामा, थानेदार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Meerut, Meerut | Jul 2, 2024 मेरठ एसएसपी दफ्तर पर महिलाओं ने हंगामा किया और थानेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आरोप है कि भ्रष्ट थानेदार पीड़ित की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। दबंगों ने पीड़ित को जमकर पीटा और पुलिस ने 151 में चालान कर दिया। जिसको लेकर SSP दफ्तर पर घंटों हंगामा चला। मामले में मेरठ पुलिस का कहना है कि थाना बहसूमा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।