मेरठ: एसएसपी दफ्तर पर महिलाओं के हंगामा मामले पर पुलिस ने कहा, थाना बहसूमा पर अभियोग किया गया है पंजीकृत
Meerut, Meerut | Jul 1, 2024 एसएसपी दफ्तर पर पहुंचकर काफी संख्या में महिलाओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। तो इस दौरान बताया गया कि दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामूली धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। देखने में आया कि पीड़ित व उसके परिवार के साथ काफी संख्या में महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंची और वहां पर पुलिस के ऊपर मिली भगत का आरोप लगाते हुई हंगामा किया।