मऊरानीपुर: बसरिया गांव में बकरी घर का ताला तोड़कर बकरी चोरी, ग्रामीणों में दहशत; पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
मऊरानीपुर के ग्राम बसरिया में अज्ञात चोर बकरी घर का ताला तोड़कर एक बकरी और कुछ घरेलू सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी वाहन से फरार हो गए। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरियों का खुलासा करने की मांग की है।