परसिया: उमरेठ: भरे मंडप में दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला, दूल्हा खाली हाथ लौटा, थाने में शिकायत दर्ज
थ्री इडियट फिल्म का दृश्य जिसमें कार गेट पर थी और दुल्हन वेदी छोडकर भाग जाती है। इसी से मिलता जुलता सीन उमरेठ के मुजावर में दिखा। जब दुल्हन ने दूल्हे की जगह वरमाला अपने प्रेमी के गले में डाल दी। घटना 27 और 28 अप्रेल की दरमियानी रात की है। मंगलवार को उमरेठ थाने में शिकायत की गई। बुधवार को ये मामला चर्चाओं में आया।