धामपुर: नहटौर के गांव महमूदपुर कामिल में जमीनी विवाद को लेकर बुज़ुर्ग पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 2 गिरफ्तार
Dhampur, Bijnor | Apr 22, 2026 नहटौर क्षेत्र के गांव महमदपुर कामिल निवासी बुजुर्ग जमील अहमद पर जमीनी विवाद को लेकर गांव के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस ने गांव महमदपुर कामिल निवासी रिफाकत व लियाकत को गिरफ्तार किया और उनका चालान कर दिया। जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का आरोप इन पर लगा है।