गरोठ: गांधी सागर अभ्यारण में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अभ्यारण में काम करने वाले 135 कर्मचारियों, अधिकारियों एवं श्रमिकों का एक्स-रे किया गया मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देश से गांधी सागर नवनिर्मित अभ्यारण में कार्य करने वाले फॉरेस्ट विभाग के समस्त कर्मचारी, अधिकारी एवं श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया