मखदुमपुर: जेष्ठ पूर्णिमा पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
जेष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और दोपहर 2 बजे तक 20 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु हथियाबोर, पाताल गंगा और बावन सीढ़िया से श्रद्धालु बाबा मंदिर पहुचे।