जिले में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। उसी क्रम में नर्मदापुरम की डिप्टी कलेक्टर नीता कोरी का जबलपुर तबादला हुआ है मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर से लेकर तहसीलदार, जनपद सीईओ, जनसंपर्क अधिकारी और खनिज निरीक्षक तक कई विभागों के अफसरों की अदला-बदली की गई है।