मोहनलालगंज: सम्पूर्ण समाधान दिवस में किसानों ने अधूरे रास्ते को लेकर तहसील में किया हंगामा और धरना
मोहनलालगंज तहसील परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और विभाग झूठी रिपोर्ट लगाकर मामले टाल रहे हैं। प्रदर्शन में कमलापुर विचिलखा से कुबहरा तक 600 मीटर अधूरे कच्चे मार्ग का मुद्दा प्रमुखता स