ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के शिवालयों में सावन मास के प्रथम दिन शिव भक्तों का लगा तांता
ग्यारसपुर में सावन मास का पवित्र महा प्रारंभ हो गया है यह महीना शिव और शक्ति की आराधना का पवित्र माह है। श्रावण सोमवार की शुरुआत से ही पहला सोमवार प्रारंभ हुआ है जिसके चलते माताएं बहने अधिक संख्या में शिवालय में पहुंचकर भोलेनाथ की आराधना में जुटी हुई है। भोलेनाथ को पूरे विधि विधान से जल अभिषेक एवं मिष्ठान का प्रसाद अर्पण कर भोग लगा रही है |