कैराना: कैराना में मस्जिद के इमाम समेत तीन लोगों से ₹11 लाख की ठगी, मांगने पर मारपीट की दी धमकी, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 14, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी शमीम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह मस्जिद के इमाम हैं। करीब ढाई वर्ष पूर्व मोहल्ला इमामगेट निवासी सत्तार ने उन्हें सरसों के तेल के कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि झांसे में आकर उन्होंने स्वयं के पांच लाख रुपये उसे दे दिए।