कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के रानीचाह निवासी महिला ने पिता से मिली जमीन पर जबरन कब्जा करने का चाचा व भाइयों पर लगाया आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के रानीचाह मोहल्ले की अनामिका मिश्रा और उनकी बहन को पिता से वसीयत में प्रॉपर्टी मिली थी,इसकी जानकारी जब उसके भाई अभिषेक को हुई, तो वह जमीन के लिये विवाद करने लगा और जबरन कब्जा करने की कोशिश करने लगा। इसके लिये उसने अपने चाचा को भी अपने साथ मिला लिया। अब तीनों अनामिका को मिली प्रॉपर्टी पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।