कन्नौज: हाजीगंज मोहल्ले में निकाह की खुशी अचानक ग़म और आंसुओं में तब्दील, लड़की पक्ष ने पुलिस से की शिकायत
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजीगंज मोहल्ले शादी वाले दिन दूल्हे के द्वारा झांसा देकर लापता होने का मामला सामने आया है। बारात की तैयारी पूरी हो चुकी थी, घर में मेहमानों के आने का इंतजार किया जा रहा था, दुल्हन बनी बैठी प्रेमिका अपने प्रेमी का इंतजार टकटकी लगाए देख रही थी। लेकिन न बारात - आई न दूल्हा पहुंचा और ना डोली उठी।