शामली: शामली जिले में ATS ने छापेमारी कर महिला समेत 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Shamli, Shamli | Apr 7, 2026 मंगलवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली में कथित तौर पर एटीएस की टीम ने विशेष आपरेशन के तहत छापेमारी की, जिसमें शामली निवासी एक महिला समेत कैराना क्षेत्र से 3 अन्य लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गाजियाबाद में कुछ समय पहले ही गिरफ्तारियों के बाद हुई है। फिलहाल एटीएस की छापेमारी को लेकर तरह—तरह की चर्चाए हैं।