साहिबगंज: मोती झरना में कनेल का बीज खाने से महिला हुई मूर्छित, परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में कराया भर्ती
तालझारी थाना क्षेत्र के मोती झरना में आपसी विवाद में एक महिला ने गुस्से में आकर कनेल का बीज खा लिया जिसके कारण वो मूर्छित हो गई। उधर महिला को परिजनों की मदद से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। वही महिला की पहचान लाली मोसमात के रूप में हुई है जिसका सदर अस्पताल में इलाज जारी है।