भुसावर के गांव बल्लभगढ़ स्थित तिराया पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा। कथा स्थल को फूलों व रोशनी से सजाया गया है।