सिधौली: सिंह ढाबा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के सिंह ढाबा के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए कसमंडा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।